ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने विवादों में घिरी पानीपत फिल्म पर बैन लगाए जाने की मांग की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा है कि फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की सोमवार को जसिया स्थित छोटूराम धाम में बैठक हुई।
जिसमें तय हुआ कि फिल्म पर बैन लगाने की मांग को लेकर आगामी 72 घंटों में सभी जिलों में डीसी व एसपी के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे। वहीं, यशपाल मलिक ने यह भी बताया कि 28 दिसंबर को रोहतक में संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
फिल्म पानीपत में जाट समाज के आदर्श महाराज सुरजमल को लालची दिखाया गया है। जो उनके चरित्र और इतिहास के साथ फिल्म निर्देशक की ओर से सीधी छेड़छाड़ है। इसे जाट समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।


