Sharandeep Arrested in Pakistan Doesn’t Want To Return-
जालंधर का शरणदीप सिंह इस समय पाकिस्तान के कसूर जिले की पुलिस हिरासत में हैं. शाहपुर कस्बे के गांव भोयपुर निवासी 23 वर्षीय शरणदीप (Sharandeep Arrested in Pakistan) 2 नवंबर को अचानक गायब हो गए थे. परिवार को 21 नवंबर को जानकारी मिली कि वह पश्चिमी पंजाब, पाकिस्तान के गंडा सिंह वाला थाने में हिरासत में हैं. इसके बाद रविवार को लाहौर के एडवोकेट बाजवा से इस केस को लेकर बात की इस दौरान उसने यह खुलासा किया.
एडवोकेट बाजवा की शरणदीप से मुलाकात-
शरणदीप सिंह से पूछताछ में कुछ ना मिलने के कारण पाकिस्तान रेंजर ने उसे कसूर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया था. जहां शरणदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले में यूटयूबर नासिर ढिल्लों शरणदीप की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने लाहौर के एडवोकेट बाजवा से इस केस को लेकर बात की. जिसके बाद एडवोकेट बाजबा ने शरणदीप का केस लड़ने का फैसला किया. आज नासिर और एडवोकेट के द्वारा कसूर थाने में दर्ज फिर जनतक की गई. वहीं जेल में बंद शरणदीप से मुलाकात की और उसकी बेल को लेकर दस्तावेज तैयार किए गए,जिस पर शरणदीप के हस्ताक्षर लिए गए. इस दौरान नासिर ने शरणदीप की वापसी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Sharandeep Arrested in Pakistan पंजाब वापस नहीं जाना चाहता-
नासिर ने बताया कि जब उन्होंने शरणदीप के साथ मुलाकात की और उसे बताया कि वह 15 दिनों तक जेल से जमानत पर बाहर आ जाएगा लेकिन उसके पंजाब वापसी को लेकर कुछ समय लग सकता है. इस दौरान शरणदीप ने बताया कि वह पंजाब वापस नहीं जाना चाहता. चरणदीप का कहना है कि वहां पर उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और उसके कुछ लोगों के साथ रंजिश है. जालंधर में हमलावरों द्वारा उसके हाथ की कलाई भी तोड़ दी गई थी. शरणदीप के अनुसार वापस आने पर उसकी जान को खतरा है ऐसे में उसने नासिर से पाकिस्तान में रहने की अपील की है.



