Congress Foundation Day Kharge Sarcasm Government:
कांग्रेस आज अपना 140वां स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) मना रही है. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. खरगे ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी के इतिहास और आदर्शों पर प्रकाश डाला. इंदिरा भवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
खरगे ने मोदी सरकार और बीजेपी पर कसा तंज-
मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, जो कहते हैं कांग्रेस ख़त्म हो गई है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि हमारे पास सत्ता कम हो सकती है, लेकिन हमारी रीढ़ अभी भी सीधी है. हमने न संविधान से समझौता किया, न धर्मनिरपेक्षता से और न ही ग़रीबों के हकों से. हम सत्ता में न हों, लेकिन सौदेबाज़ी नहीं करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई.
उन्होंने कहा, कांग्रेस जोड़ती है, बीजेपी तोड़ती है. कांग्रेस ने धर्म को आस्था तक ही रखा, लेकिन कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति बना दिया. आज बीजेपी के पास सत्ता है, लेकिन उनके पास सच्चाई नहीं है. स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस का ध्वज फहराने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंदिरा भवन पहुंचे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘कांग्रेस जोड़ती है, बीजेपी तोड़ती है’
Congress Foundation Day कांग्रेस के लिए क्यों खास है ये दिन-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी. उस समय 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में यह पार्टी बनी. इसके संस्थापक महासचिव ए.ओ. ह्यूम थे और व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था. इस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने अपने आदर्शों और देशभक्ति के संदेश को दोहराया और सभी देशवासियों के लिए शुभकामनाएं दीं.


