ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए | जिसकी जानकारी राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने दी | बेदी ने बताया कि गुरुग्राम में नाइट डयूटी करने के लिए सेना से अतिरिक्त 1 हजार पूर्व सैनिकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त दिए जाएंगे | यह फैसला विशेष रूप से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लिया गया है |
हरियाणा सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विमानन टरबाइन ईंधन की बिक्री पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत करने की अनुमति दे दी है | इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने 81.63 लाख रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से नूंह जिले में बांधोली से किडानेर सडक़ का निर्माण करने का निर्णय लिया गया | वही हरियाणा सरकार ने दीन दयाल जन आवास योजना-किफायती प्लॉटिड आवास नीति, 2016 में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है |
स्वास्थ्य विभाग में और विश्वविद्यालय या अन्य संस्थानों में नियुक्त नियमित चिकित्सकों की आयु सीमा 58 साल से बढ़ाकर 65 साल करने का निर्णय लिया है | साथ ही सरकार ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की यमुनानगर जिले के जगाधरी में मानकपुर लकड़ मंडी में 50 प्रतिशत प्लाट खुली बोली के माध्यम से आवंटित किये जाएंगे |
Watch Video
https://youtu.be/pAwy9raQTbg
