ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा कैबिनेट के मंत्री अनिल विज ने कैबिनेट की बैठके के बाद कॉमनवेल्थ खिलाडियों को खुशखबरी दी है | विज ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेल में हरियाणा के 22 पदक विजेताओं को पूरी इनामी राशि देने पर मंजूरी मिल गई है | सीएम मनोहर लाल एजेंसियों से खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरी राशि देने को तैयार हो गए हैं | विज ने बताया कि सभी 22 खिलाड़ियों को जल्द जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कार दिए जाएंगे |
वहीं पानीपत सिविल अस्पताल के मामले पर विज ने कहा कि सारी रिपोर्ट तलब की गई है | रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी | लेकिन उससे पहले अस्पताल प्रशासन का पक्ष भी जानना जरूरी है | वहीं खाली पोस्टो को भरने को लेकर विज ने कहा कि जल्द डॉक्टरों की भर्ती की जायेगी । और जो डॉक्टर्स गैरहाजिर चल रहे है उनका इस्तीफा मांगा जायगा |
इस दौरान विज ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए एमरजेंसी का जिक्र किया | विज ने कहा कि प्रजातंत्र की हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है | विज ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी है | वही रेणुका बिश्नोई के बयान पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम ने वास्तविकता की जानकारी दी थी | मुख्यमंत्री के लिये इस तरह की भाषा का प्रयोग करना सही नही |
Watch Video
https://youtu.be/OMqhn_Y-M_s
