एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हुआ पंजाब का युवक !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका की जेल में बंद 52 पंजाबी नौजवानों को रिहा करवाने का मामला सामने आने के बाद गुरदासपुर में रहने वाले एक परिवार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका की जेल में बंद 52 पंजाबी नौजवानों को रिहा करवाने का मामला सामने आने के बाद गुरदासपुर में रहने वाले एक परिवार को अपने बेटे के वापिस आने की उम्मीद दिखी है। बता दें कि एक साल से अमेरिका के टापू प्रीपोर्ट से लापता हुए गुरदासपुर के गुरदीप के परिवार को भी अपने बेटे के वापिस आने की उम्मीद बंध गई है। जिसके चलते परिवार ने  भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित वापिस लाने का प्रबंध किया जाए।

punjabi youth

गुरदासपुर के गांव छोटा ब्यानपुर के अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे गुरदीप सिंह को पैसा कमाने के लिए अमेरिका भेजने के लिए होशियारपुर के एजेंट सुखविंदर सिंह से बात की थी। 28 जून 2017 को एजेंट उनके बेटे को अमेरिका भेजने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गया। जिसके बाद  2 महीने तक वह एजेंट के साथ ही अलग अलग जगहों पर रहा।

punjabi youth

साथ ही उन्होने ये भी बताया कि आखिरी बार उनके बेटे ने 2 अगस्त 2017 को उन्हें फोन करके सूचना दी कि वह अमेरिका के प्रीपोर्ट टापू पर पहुंच गया है। लेकिन इसके बाद से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो सका। इस मामले से जब ऐजेंट से बातचीत की तो एजेंट भी टाल मटोल करता रहता है। जिस कारण परिजनों का कहना  है कि गुरदीप का पता न चलने पर वे एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *