ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के नए बस स्टैंड के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है | व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है | आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी | जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है |
व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाया है | शहर के थाना प्रभारी का कहना है कि ठंड लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है | बाकी कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/mfg0PTuhMMQ
