ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड़गांव के सुल्तानपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रिमोट से बटन दबाकर फरीदाबाद के बागी 2 मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन किया था | प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने के बाद मेट्रो को लेकर राजनीति शुरू हो गई | सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को फरीदाबाद आना था तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बल्लभगढ़ बुला लिया |
यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया | इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जितने भी काम हो रहे हैं, वे सभी कांग्रेस की ही देन है | दीपेंद्र ने कहा कि केएमपी हाईवे शुरू कर दिया गया है, लेकिन उसमें अभी बहुत सारी खामियां हैं | दीपेंद्र की मानें तो इनेलो आपसी कलह से फूट रही है और भाजपा में कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं | रोजाना इनेलो और भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं |
Watch Video
https://youtu.be/XaNbXsq3N-c
