बेटियां नहीं है किसी से कम, दुनिया को साबित कर दिखाएंगी अब अपना दम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी कार्यक्रम के दौरान गोहाना के भगत फूल सिंह महिला विश्व विद्यालय में 6 नवम्बर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी कार्यक्रम के दौरान गोहाना के
भगत फूल सिंह महिला विश्व विद्यालय में 6 नवम्बर को एक जिला स्तरीय मेगा डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन करवाया जायेगा। बता दें इस आयोजन में सोनीपत जिले की दस हजार लड़किया एक साथ आत्मरक्षा के गुणों का का प्रदर्शन करेगी। गुरुवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश के मंत्री सुनील कुमार ने गोहाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकम के दौरान हरियाणा के मुख्य मंत्री से लेकर फिल्म जगत के सुपर स्टार व पद्म श्री हासिल कर चुके लोग भी वहा पहुंचेगे।

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश में मंत्री सुनील ने बताया इस कार्यकम्र के लिए उह्नोने सोनीपत जिले के सभी प्राइवेट व् सरकारी स्कूल व् संस्थाओ में जाकर वहा 9 साल से ज्यादा की उम्र की लड़कियों को एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी है। ट्रेनिंग के दौरान सभी को  आत्म रक्षा के गुरो को सिखाया गया है, जिस में उन्हे अपने दुपट्टे से लेकर पेन तक का कैसे इस्तेमाल कर अपने आप को बचा सकती है इसकी खास ट्रेगिंग दी गई है। इसके इलावा सुनील अभी तक 15 लाख लड़कियों को देश भर में ट्रेनिंग दे चुके है और अभी सोनीपत जिले की दस हजार लड़कियों को ट्रेनिंग दी है। आत्म रक्षा के गुरों से सम्बंधित मेगा डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम 6 नवम्बर को जिले खानपुर गांव में स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविधालय में करवाया जा रहा है।

इस कार्यकम्र के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के राष्ट्रीय महा मंत्री आशीष चौहान, पद्म श्री अरुणिमा सीनाह शामिल होंगे। इस तरह के कार्यकम्र को करवाने को लेकर उनका एक ही मकसद है कि, लड़किया मुसीबत के तहत किसी की मोहताज न हो लड़किया मुसीबत में अपनी रक्षा अपने आप कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *