ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़, जिसने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स की पारी में 281 रन बना कर शानदार जीत देश को दिलाई। ऐसे ‘कलाई के जादूगर’ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें। जी बता दें आज भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण का 45 वां जन्मदिन है। 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्मे वीवीएस लक्ष्मण का भारतीय क्रिकेट को दुनिया भर में सम्मान दिलाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनो की इनकी पारी ने जहां भारत के इतिहास का बनी। वहीं इन्होने इसे अपने करियर का ‘टर्निंग प्वाइंट’ नही माना। बता दें जब भी कहीं अभी भी “कलाई के जादूगर” की बात की जाती है तो सब की जुबान पर सिर्फ एक नाम वीवीएस लक्ष्मण का आता है। इसी के साथ इनका 2001 में कोलकाता का खेल प्रदर्शन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आने लगता है। 16 साल के टेस्ट करियर का टर्निंग प्वाइंट लक्ष्मण अपने पहले खेल प्रदर्शन को मानते हैं।
पहले टेस्ट मैच को माना ‘टर्निंग प्वाइंट‘
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ-2018 में भी अपना नाम दर्ज कर चुके हैं वीवीएस लक्ष्मण। वीवीएस लक्ष्मण ने बताया ‘ 281 रनों की पारी नहीं, बल्कि करियर का पहला शतक मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा। लक्ष्मण ने कहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 में सिडनी टेस्ट मैच में 167 रनो की पारी ने मेरा मनोबल बढ़ाया। इससे पहले मुझे अपनी क़ाबलियत पर भरोसा नहीं था, लक्ष्मण ने कहा। 1966 से टेस्ट में डेब्यू के बाद से कई मैच खेले पर कभी शतक नहीं बना पाया, 2000 में खेले इस मैच में मैंने अपने र्धशतक को शतक में तब्दील किया। साथ ही घरेलू क्रिकेट के एक सत्र में 1400 से अधिक रन बनाये, लक्ष्मण ने बताया।
घरेलू क्रिकेट में मचाई धूम
जिकरयोग है कि सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले वीवीएस लक्ष्मण को रणजी ट्रॉफी से नवाज़ा गया। इनका कीर्तिमान अब भी यूं ही कायम है। इनकी जितनी तारीफ की जाये कम होगी। हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 1999 से 2000 सीजन के दौरान इन्होने 1415 रन बनाए, जहां आज भी भारतीय क्रिकेट का कोई खिलाडी नहीं पहुंच सका है।
ऑस्ट्रेलिया को झुका बस गए दिलो में
अपने क्रिकेट करियर के दौरान 11,119 इंटरनेशनल रन बनाए वीवीएस लक्ष्मण ने।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखाने वाले लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक टेस्ट रन बना कर मास्टर-बलास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बनें। कंगारुओं के खिलाफ अभूतपूर्व 281 रनों की पारी ने उन्हें विश्व मशहूर बना दिया है। राहुल द्रविड़ की लक्ष्मण के साथ फॉलोऑन पारी के दौरान 376 रनों की पार्टनरशिप को हमेशा याद किया जाता है। क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में लक्ष्मण अहम स्थान रखते हैं।
Here's wishing one of #TeamIndia's most stylish batsmen, @VVSLaxman281 a very happy birthday 🎂🍰
On his special day, relive his 'very very special' knock of 281 against Australia #HappyBirthdayVVSLaxman pic.twitter.com/72e2ZwCD90
— BCCI (@BCCI) October 31, 2019
दर्द में भी टीम इंडिया को दिलाई जीत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले 2010 में मोहाली टेस्ट मैच में एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिखाया कि वे ‘वेरी वेरी स्पेशल’ क्यों हैं। पीठ में भयानक दर्द के बाद भी लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल कर 73 73 रन बनाए। मोहाली टेस्ट मैच की चौथी पारी में 216 रन बना कर भारत के नाम जीत दर्ज की। इसी के साथ मोहाली टेस्ट मैच में भारत को ‘अविश्वसनीय जीत’ दिलायी। ऐसे क्रिकेट के धुरन्धर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामना


