ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में नयी गठबंधन सरकार बनने के बाद गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम सेक्टर 10 में स्थित सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। इस के दौरान दुष्यंत चौटाला ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया और जहां खामियां दिखी उसके बारे में प्रशासन को जल्द ही सुधार करने के निर्देश दिए।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/533312267231153/?t=95
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बात कर अस्पताल की सेवाओं के बारे में जाना। साथ ही अस्पताल के डाक्टरो से बात कर हर कमी को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुग्राम के विशेष कार्यकर्म का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य रूप से दुष्यंत चौटाला शामिल हुए।
