West Bengal Election Second phase Voting:
पश्चिम बंगाल में आज दुसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हो चुका है. इस चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो चुकी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट के कई बूथों का दौरा किया. उन्होंने आरोप लगाया, सेंट्रल फ़ोर्सेज़ और चुनाव पर्यवेक्षक बीजेपी के कहने पर काम कर रहे हैं.
वोटिंग रोकी-ईवीएम ख़राब
इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी आज उम्मीदवार हैं और उन्हें बूथ पर जाने का अधिकार है, लेकिन वो इतनी भीड़ क्यों लेकर आई हैं? मैं भी बूथ पर जा रहा हूं, लेकिन सिर्फ़ अपने बॉडीगार्ड्स के साथ. उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए. उन्होंने डर फैलाने के लिए इतनी भीड़ लाई है. पीटीआई के मुताबिक़, बारानगर के वार्ड नंबर 72 में वोटिंग रोक दी गई है क्योंकि ईवीएम ख़राब हो गई. नाराज़ वोटरों का कहना है कि मशीन पांच बार बदली गई, लेकिन वोटिंग शुरू नहीं हुई. खानाकुल के हुगली ज़िले में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर के बूथ नंबर 147 पर टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ. आरोप है कि नकली पोलिंग एजेंट लगाए गए थे.
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab & Haryana High Court: यूट्यूबर जसबीर सिंह को राहत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



