भाभी जी घर पर है की ‘भाबी’ आई घर वापिस !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भाभी जी घर पर है की फेम टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की सप्राइज के साथ सीरियल में वापसी हो चुकी है| बता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भाभी जी घर पर है की फेम टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की सप्राइज के साथ सीरियल में वापसी हो चुकी है| बता दें कि  सौम्या डलिवरी के चार महीने बाद शो में वापिस लौटी है। वैसे सौम्या की वापसी से फैंस तो खुश है ही, साथ ही उनके पॉपुलर शो भाभी जी घर पर है के को स्टार्स की खुशी का भी कोई ठिकाना नही है। इसी के साथ ही सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर एक बीडियो भी साझा किया है जिसमें उनके  को स्टार  उनके सेट पर पहुंचने पर खुशी में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।  “तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला”। इस वीडियो में सौम्या भी काफी खुश नजर आ रही है।

https://www.instagram.com/p/BxaEgrUh9yA/

इस वीडियों में सौम्या कहती हुई नजर आ रही है कि उन्होने अपने वापस आने का वादा किया था, उन्होने अपने को स्टार से कहा की आप सभी मुझे पूछते थे कि मैं वापस कब आ रही हूं तो मैने सोचा क्यों न सेट पर पहुंचकर सरप्राइज दूं। वैसे को स्टार के साथ साथ ही सौम्या ने अपने फैंस को भी सप्रजाइज देकर हैरान कर दिया है आखिर इतने लंबे समय के बाद भी शो में वापसी कर वो सबके दिलों पर राज कर रही है।

saumya tandon

तो वहीं खुश हुए को स्टार ने भी सौम्या का जोरदार स्वागत किया औऱ सौम्या की जैसे ही सेट पर एंट्री हुई वैसे ही सब खूशी से झूम उठे। आपको बता दें कि सौम्या ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी, शादी से पहले दोनो कई सालों तक प्यार के बंधन में बंधे रहे थे।

saumya tandon

सौम्या ने 20 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था। सौम्या टंडन ने बेटे की डलिवरी के बाद प्रेग्नेंसी फैट भी तेजी से कम किया है। जिस वजह से उन्हे देखकर कह पाना मुश्किल है कि वो महज चार महीने के बेबी को जन्म भी दे चुकी है।

saumya tandon

सौम्या टंडन पॉपुलर सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के साथ काफी वक्त से जुड़ी हुई है, शो में वो अनीता भाभी के किरदार में है, सीरियल में उनका लुक भी काफी हॉट नजर आता है, जिस वजह से उन्हे काफी पसंद भी किया जाता रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *