ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने विवादित बयान दिया है | ईवीएम सुरक्षा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अशोक तंवर विवादित बयान दे गए | तंवर ने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ता जहां भी खाली ईवीएम के वाहन देखें या फिर स्ट्रांग रूम के इर्द-गिर्द भी कहीं उन्हें कोई वाहन नजर आए तो उसे वो आग लगा दें |
तंवर के इस विवादित बयान के बाद ईवीएम को लेकर सवाल उठाने वाली कांग्रेस सवालों के घेरे में खड़ी हो चुकी है |अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम के खाली वाहनों पर आग लगाने की सलाह देने वाले तंवर का कहना है कि, ऐसा करके कांग्रेस लोकतंत्र की सुरक्षा करेगी और इसके लिए वो कोई भी कीमत चुकाने के लिए भी तैयार हैं | अब सवाल ये कि क्या हिंसा फैलाकर लोकतंत्र को सुरक्षित रखा जायेगा ?

