ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पानीपत में सबसे पॉश इलाकों में शूमार मॉडल टाउन के एक घर में लड़की का शव फंदे से लटका मिला | परिजनों ने इसे हत्या की साजिश करार दिया है | दरअसल 19 साल की मृतका पिछले तीन साल से यहां एक बिजनेसमैन के घर पर काम करती थी |
मृतका के परिजनों ने मकान मालिक पर लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है | मृतका की अगले महीने शादी थी, जिसके बाद अब परिवार एक गहरे सदमे में है | फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/6BRarYPnUvM
