ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की मशहुर सिंगर सपना चौधरी ने हर बार अपनी अदाओं और ठुमको के जरीए हर किसी का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की वीडियो हर बार तहलका मचा देती है। जिस कारण सपना चौधरी अपनी अदाओं के कारण हर किसी के दिल पर राज करती है। बता दें कि इस बार सपना चौधरी अपनी अदाओं से नहीं बल्कि एक्शन से भी लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है।
जी हां सपना चौधरी जल्द ही फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म का नाम है दोस्ती के साइड इफेक्ट। इस फिल्म में सपना चौधरी एक्शन करते हुए नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में सपना काफी एक्शन करते हुए नजर आ रही है। ये फिल्म 8 फरवरी को सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी।
इस फिल्म में वो एक IPS का किरदार निभा रही है। फिल्म में IPS बनी सपना चौधरी बदमाशों को काफी धो रही है। साथ ही अपनी दोस्ती भी निभा रही है। बहराल इस फिल्म के जरीए सपना का अलग अंदाज देखने को मिला। अब देखना ये होगा उनके फैंस को उनका ये अंदाज कितना पसंद आता है।

