ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत अब जेल से फोन पर बात कर सकेगी | हनीप्रीत ने इस सिलसिले में अपने माता-पिता का नंबर हाई कोर्ट में दे दिया है | अब इन नंबर पर हनीप्रीत जेल नियमों के तहत अपने माता-पिता से बात कर पाएगी, लेकिन इन दोनों नंबर पर कॉल के दौरान जेल विभाग की निगरानी रहेगी |
हनीप्रीत की ओर से कोर्ट में भी आश्वासन दिया गया कि फोन पर किसी तरह की कोई गैरकानूनी बात नहीं होगी | जेल नियमों के अनुसार हनीप्रीत को बात करने की इजाजत दी जाएगी | हनीप्रीत ने जेल में फोन की सुविधा न देने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि जब अन्य कैदियों को बात करने इजाजत है तो उसे क्यों नहीं? इस पर हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था |
Watch Video
https://youtu.be/9A6TqRS-fzU
