फरीदाबाद, 3 सितंबर
फरीदाबाद में कर्मचारियों की हड़ताल के बीच विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय स्थित जॉइंट कमिश्नर कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
इसी के विरोध में कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर अपना रोष जाहिर किया।गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में पहले से ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
वहीं निगम प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए कूड़ा उठाने का प्रयास भी किया जा रहा है, जिसे लेकर हड़ताली कर्मचारियों और निगम प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
अन्य खबरें जानें –
बहादुरगढ़ में सफाई पर हंगामा, पुलिसबल पर फैंका कूड़ा-करकट, 21 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर FIR



