बहादुरगढ़ में सफाई पर हंगामा, पुलिसबल पर फैंका कूड़ा-करकट, 21 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर FIR

बहादुरगढ़, 3 सितंबर बहादुरगढ़ में सड़को पर जमा कूड़ा उठाने के विशेष  अभियान के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 3 सितंबर

बहादुरगढ़ में सड़को पर जमा कूड़ा उठाने के विशेष  अभियान के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने 21 लोगों को नामजद करते हुए करीब 35 से 40  अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सफाई अभियान के दौरान प्रशासनिक कार्य में बाधा डाली गई और टीम पर कूड़ा-करकट, पत्थर और अन्य सामान फेंका गया।

मामला 1 सितम्बर  की रात के उस वक्त का है जब प्रसाशन की टीम भारी पुलिसबल को साथ लेकर नागरिक हॉस्पिटल के पास कूड़ा उठाने आई थी। उसी दौरान हड़ताली कर्मचारी भी वंहा आ पहुंचे।  शिकायत के अनुसार प्रशासनिक टीम और नगर परिषद के कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

शिकायत  में आरोप लगाया गया है कि लोगों को सफाई कार्य में बाधा न डालने के लिए कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की बात नहीं मानी गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की और प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाई और कुछ लोगों द्वारा कूड़ा-करकट और अन्य वस्तुएं फेंकने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को नामजद किया है, जबकि अन्य  करीबन 35 से 40 अज्ञात लोगों की पहचान भी की जा रही है। मामला FIR नंबर 192/2026* के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस FIR में दर्ज आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

DAY 225 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 567 RAIDS; 185 HELD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *