सिरसा, 9 सितंबर
भिवानी के पटवार भवन में आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें सफाई कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। उनकी हड़ताल आज 35वें दिन में प्रवेश कर गई है।इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता मनोज अटवाल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों को तोड़ने के लिए झूठी अफवाहें फैला रही है, लेकिन कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी-गोली चलाकर, केस दर्ज करके और कर्मचारियों को निलंबित करके आंदोलन को दबाना चाहती है, जो सफल नहीं होगा।
बैठक में जनसंगठनों, राज्य संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, सोशल वर्कर्स और सर्वकर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 2 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार लगातार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। नेताओं ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए मांग की कि पक्के काम के लिए अस्थाई कर्मचारी नहीं रखे जा सकते।
सरकार को 2 साल और 5 साल की पक्की पॉलिसी बनाकर मानी गई मांगों का आधिकारिक पत्र जारी करना चाहिए। आंदोलन को तेज करने के लिए 10, 11 और 12 सितंबर को प्रदेशभर में निमंत्रण दिए जाएंगे, जिसके बाद 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में विशाल ‘कर्मचारी महापंचायत’ का आयोजन किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें-



