पंचकूला में सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला लेकर निकाली शव यात्रा

पंचकूला , 29 अगस्त पंचकूला में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने…

पंचकूला

पंचकूला , 29 अगस्त

पंचकूला में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।सफाई कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला तैयार कर नगर निगम कार्यालय से लेकर नगर निगम चौक तक उसकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने कृष्ण बेदी मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतले को कंधे पर उठाकर विरोध जताया।

नगर निगम चौक पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया था। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया था कि मुख्यमंत्री के दो दिन बाद लौटने पर उनकी मांगों पर विचार कर उन्हें स्वीकार करने की दिशा में फैसला लिया जाएगा, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।

इसी से नाराज सफाई कर्मचारियों ने आज मंत्री के खिलाफ शव यात्रा निकालकर अपना रोष जाहिर किया।हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और मांगों को लेकर सरकार के साथ बातचीत का दौर जारी है।

अन्य खबरें जानें –

भिवानी के राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *