फरीदाबाद में 2 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, मंत्री विपुल गोयल सफाईकर्मियों की हड़ताल पर बोले- जल्द निकलेगा समाधान

फरीदाबाद, 29 अगस्त फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी में विकास कार्यों को लेकर आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करीब दो…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 29 अगस्त

फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी में विकास कार्यों को लेकर आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की।इस दौरान मंत्री ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी के विकास के लिए लगातार करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इससे पहले कॉलोनी में स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा सड़क निर्माण समेत कई अन्य विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के सवाल पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कर्मचारी नेताओं से बातचीत जारी है और सरकार इस मामले का जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।वहीं नगर निगम के एक अधिकारी पर कथित तौर पर गाली देने के आरोपों को लेकर मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। कुछ लोग इस संबंध में उन्हें ज्ञापन देने भी आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

झज्जर से गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के तीन सहयोगी गिरफ्तार, 3 विदेशी पिस्तौल और 7 मैगजीन बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *