ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस के सामने समर्पण कर चुके गैंगस्टर रवि देओल ने अकाली नेता के करीबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं । लेकिन अकाली दल के सेक्रेटरी सुखदेव ढींडसा ने गैंगस्टर के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है । उन्होंने कहा है कि अमनबीर चैरी सिर्फ हमारा रिश्तेदार है । अकाली दल से उसका कोई संबंध नहीं है |
गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद सूबे के गैंगस्टरों में खाकी का खौफ बढ़ गया है । इसी के चलते गैंगस्टर रवि देयोल ने संगरूर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था । आत्मसमर्पण के बाद रवि देयोल ने बड़ा खुलासा किया और ये खुलासा था अकाली नेता के बारे में चलिए आपको सुनवाते हैं कि गैंगस्टर रवि देयोल ने आत्मसमर्पण के बाद क्या कुछ कहा ।
रवि देयोल के आरोपों पर अकाली दल के सेक्रेटरी जनरल और राज्य सभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल के बेटे और सुनाम के बाजवा ने उन्हें बदनाम करने के लिए रवि देओल का सहारा लिया है ।
गैंगस्टर रवि देओल के अकाली नेता पर गंभीर आरोप
सांसद सुखदेव ढींडसा ने सिरे खारिज किए आरोप
अमनबीर चैरी का अकाली दल से नहीं कोई संबंध
अगर कोई गलती की होगी तो भुगतना पड़ेगा-सुखदेव ढींडसा
Watch Video
https://youtu.be/H0Mli3YHuII
