राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी पर साधा निशाना, राहुल बोले- नगा संधि का क्या हुआ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चुनावी राज्य नागालैंड में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नगा समझौते का मुद्दा उठाया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चुनावी राज्य नागालैंड में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नगा समझौते का मुद्दा उठाया है | कांग्रेस अध्यक्ष ने नगा संधि का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है |

राहुल गांधी ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अगस्त 2015 में पीएम मोदी ने नगा संधि पर हस्ताक्षर के साथ इतिहास रचने का दावा किया था |

अब फरवरी, 2018 है और नगा संधि का कुछ पता नहीं है । इसके आगे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी भी की । राहुल ने लिखा कि मोदी जी देश के इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिनकी बातों का कोई मतलब नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *