ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के किला रायपुर में 3 दिवसीय ग्रामीण खेल यानि मिनी ओलंपिक का आयोजन किया गया।
हर साल की तरह इस साल भी मेले में तरह तरह के खेलों का आयोजन किया गया। किला रायपुर के ग्रामीण खेल को देखने भारी संख्या में लोग पहुंचे।
इस मेले में किया गया ऊठों का नृत्य काफी आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीण खेल को देखने के लिए स्थानिय लोगो के साथ साथ बाहर से भी लोग पहुंचे।
जिन्होने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। खेलों में विशेष तौर से हाथियों को सजाकर लाया गया था और ऊंटों को सजाकर उनका नृत्य करवाया गया जो कि दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना।
इस मेले को देखने के लिए देश विदेश से भी लोग आए हुए थे जिन्होने मेले का लुफ्त उठाया। इन मेले में पंजाब की संस्कृति, विरसे की झलक देखने को मिली।
साथ ही युवाओं और बुजुर्गों का भी दमखम देखने को मिला। इन खेलों में कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, टायर दौड़, कुत्तों की दौड़ ,निहंग सिंहों के कारनामे ,बुजुर्गों की दौड़, भार तक उठाना और भी विरासती खेल का प्रदर्शन किया गया।
पहले की तरह इस बार भी जीतने वाले प्रतियोगियों को 100 तोले का सोने का कप दिया जाएगा।
वहीं इस बार बैल गाड़ी दौड़ ना होने से दर्शकों में मायूसी देखी गई। इन खेलों के माध्यम से पंजाब के इतिहास की झलक मिलती है और पुराना पंजाब देखने को मिलता है।







