कैप्टन सरकार सरकारी विज्ञापन में कर्नाटक की सड़कें दिखाकर क्या साबित करना चाहती है ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैप्टन सरकार सोशल मीडिया पर सरकारी विज्ञापन के पोस्ट के बाद एक नए विवाद में घिर गई है। विज्ञापन में उन्होने पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैप्टन सरकार सोशल मीडिया पर सरकारी विज्ञापन के पोस्ट के बाद एक नए विवाद में घिर गई है। विज्ञापन में उन्होने पंजाब सरकार की प्रगति को दिखाने के लिए कर्नाटक की सड़कोें को चुना है। ये उनके विज्ञापन में इस्तेमाल किए गई तस्वीर से पता चल रहा है।

Captain Amarinder

 

उन्होने तस्वीरों को शेयर करके कहा कि सरकारी प्रौजेक्ट समय पर पूरा ना होने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही पैसों की भी बर्बादी बहुत होती है। कैप्टन सरकार ने सरकारी प्रौजेक्टों को जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए है।

facebook post

साथ ही ये भी कहा गया है कि नए प्रौजेक्टों को समय पर पूरा किय़ा जाए। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार विवादों में घिर गई है। दरअसल मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के विज्ञापन में कर्नाटक की सड़कों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।

viral post

 

गौरतलब है कि शेयर की गई तस्वीर में पंजाब के विकास के बारे में बोला गया पर तस्वीर में कर्नाटक की सड़कों को दिखाया जा रहा है। जैसे ही उन्होने तस्वीरों को शेयर किया उसके बाद वो विपक्ष दलों के निशाने पर आ गए। पंजाब सरकार को अपनी तारीफ करने के लिए कर्नाटक की ही सड़के मिली।

Captain

पर फिर भी विपक्ष दल ने उनकी सरकार और योजनाओं को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिए है। फिलहाल कैप्टन सरकार की तरफ से अपनी इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना उस पोस्ट को फेसबुक अकाउंट में से डिलिट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *