लुटेरों के हौंसले बुलंद, लुटेरों ने व्यक्ति से छीने एक लाख

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि मानो पुलिस का खौफ उनके लिए मायने नहीं रखता | मामला होशियारपुर से है, जहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि मानो पुलिस का खौफ उनके लिए मायने नहीं रखता | मामला होशियारपुर से है, जहां गांव चोहाल में बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे व्यक्ति से कार सवार तीन युवकों ने 1 लाख रुपये छीन लिए | जिसकी सूचना होशियारपुर सदर पुलिस को मिली,  जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी | वहीं, पता चलते ही पुलिस ने पंजाब-हिमाचल रोड़  पर लगे बैरियर पर बेरिगेट लगवा दिए |

hoshiarpur robbery

जिसके बाद लुटेरों ने पहले पंजाब बेरियर तोड़ा और बाद में हिमाचल बेरियर तोड़ फरार हो गए | तभी उनका पीछा करती करती पंजाब पुलिस हिमाचल में दाखिल हुई, जिन्हें लुटेरों ने चकमा दे दिया | आरोपी हिमाचल के गगरेट के जंगल मे घुस गए, जहां आगे से रास्ता बंद हो गया |

hoshiarpur robbery

जिसके बाद जैसे ही तीनों लूटेरे गाड़ी छोड़ जंगल में घुसने लगे, तो एक स्थानीय व्यक्ति ने एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया | जिसे पीछा कर रही होशियारपुर पुलिस ने आरोपी को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया | पुलिस ने आरोपियों की कार से राइफल, मिर्ची पाउडर और हथियार बरामद किये हैं | फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *