ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके पर पहले न्यूयार्क और फिर कैलिफॉर्निया में जानलेवा हमला हुआ। मनजीत सिंह जीके पर जानलेवा हमला करने वाले खालिस्तान के समर्थक थे जिस पर पुलिस ने कार्यवाई की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीके पर कैलिफॉर्निया पर हमला करने वाले खालिस्तानी के दो समर्थकों जसबीर सिंह और उसके बेटे गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था पर गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही इन दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।
जीके पर हुए हमले के बाद सिख्स फॉर जस्टिस ने धमकी भी दी थी। गौरतलब है कि कैलिफॉर्निया में हमला करने वाले जसबीर सिंह Referendum 2020 के हिस्सा है और जसबीर और उसके बेटे ने मिलकर जीके पर हमला किया था।


