सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च अभियान चलाते हुए जैश के दो पाकिस्तानी आतंकियों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च अभियान चलाते हुए जैश के दो पाकिस्तानी आतंकियों को कटरा जाने वाली पुराने मार्ग पर मार गिराया गया। तीसरे की तलाश के लिए जंगल में बड़ा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए हेलीकाप्टर और ड्रोन की मदद ली जा रही है |

jammu kashmir

दिनदहाड़े हुई म़ुठभेड़ में सीआरपीएफ के पांच जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो कर्मी भी घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी सांबा के तरनाह नाले से घुसे थे। इससे रास्ते से पहले भी कई बार घुसपैठ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *