Khanna Accident: खन्ना की अमलोह रोड पर सड़क हादसा, बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत तीन गंभीर घायल

Khanna Accident: खन्ना की अमलोह रोड पर शुक्रवार देर शाम एक दुखद सड़क हादसा सामने आया है। एक बेकाबू कैंटर ने सड़क पर चल रहे…

Khanna Accident: खन्ना की अमलोह रोड पर सड़क हादसा, बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत तीन गंभीर घायल

Khanna Accident:

खन्ना की अमलोह रोड पर शुक्रवार देर शाम एक दुखद सड़क हादसा सामने आया है। एक बेकाबू कैंटर ने सड़क पर चल रहे कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल से एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम अमलोह रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर अचानक बेकाबू हो गया। कैंटर ने आगे चल रही दो मोटरसाइकिलों सहित कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एक की मौत तीन गंभीर

बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक सवार थे। कैंटर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। आस-पास मौजूद लोगों और समाज सेवी संगठनों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और एम्बुलेंस तथा अन्य वाहनों के माध्यम से घायलों को खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुँचाया।

पुलिस को ड्राइवर ने लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और ट्रैफिक को बहाल किया। सिटी पुलिस स्टेशन-2 के प्रमुख अजिततेज कौशल ने बताया कि कैंटर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Lok Adalat: जालंधर में शुरू हुई लोक अदालत, 40 हजार केसों का होगा निपटारा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *