MP Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क हादसा 5 बच्चों की समेत,16 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक, जानें कैसे हुआ ये हादसा?

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश के धार ज़िले में बुधवार रात हुए एक भयंकर सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई. इसके…

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क हादसा 5 बच्चों की समेत,16 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक, जानें कैसे हुआ ये हादसा?

Madhya Pradesh Road Accident:

मध्य प्रदेश के धार ज़िले में बुधवार रात हुए एक भयंकर सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा लगभग 30 लोग घायल हैं. यह हादसा इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां पर मज़दूरों से भरी ओवरलोड पिकअप वैन टायर फटने की वजह से पलट गई. इसकी बजह से दूसरी तरफ़ से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई. जानकारी के मुताबिक़, हादसा पिकअप वैन की बहुत तेज रफ़्तार के कारण हुआ. इस हादसे में 8 महिलाएं, 3 युवतियां और 5 बच्चों की मौत हुई है. दोनों वाहनों के बीच टक्कर काफ़ी तेज़ थी और मौक़े पर ही कई लोगों की जान चली गई.

ओवरलोडिंग और तेज़ रफ़्तार से हादसा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौक़े पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. इस घटना में ओवरलोडिंग और तेज़ रफ़्तार को प्राथमिक कारण माना जा रहा है.

पीएम ने मृतकों के लिए की 2-2 लाख की घोषणा

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. वहीं मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिवारजन को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के आदेश दिए हैं. सरकार ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज मुफ़्त में किया जाएगा.

अन्य ख़बरें जानें-

स्वतंत्रता संग्रामियों तथा उनके आश्रितों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : मोहिंदर भगत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *