Amritsar Cross-Border Smuggling:
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.108 किलोग्राम हेरोइन के साथ-साथ 4 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police dismantles a cross-border drug & arms smuggling module, arrests 2 accused and recovers 4.108 kg heroin along with 4 sophisticated pistols and 5 live cartridges.
Preliminary investigation reveals that the arrested accused… pic.twitter.com/TVy0DOkIT6
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 30, 2026
शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। पंजाब में आगे बांटने के लिए नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप मंगा रहे थे। इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट और Arms एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
अन्य ख़बरें जानें-
MP Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क हादसा 5 बच्चों की समेत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



