Rewari Sarpanch Arrested: रेवाड़ी पुलिस ने दो महीने से फरार सरपंच को बरसाना से उसके साथियों सहित गिरफ्तार किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामाल?

Rewari Sarpanch Arrested रेवाड़ी के भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस…

Rewari Sarpanch Arrested: रेवाड़ी पुलिस ने दो महीने से फरार सरपंच को बरसाना से उसके साथियों सहित गिरफ्तार किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामाल?

Rewari Sarpanch Arrested

रेवाड़ी के भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब दो महीने से फरार चल रहे माजरा गांव के सरपंच रविंद्र उर्फ हाथी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना से उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, धारूहेड़ा सीआईए टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। आखिरकार पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने बरसाना में दबिश देकर मुख्य आरोपी को काबू कर लिया। गौरतलब है कि 26 जनवरी को माजरा सरपंच रविंद्र उर्फ हाथी ने भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला कराया था। इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

हमले में सरपंच प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसकी एक टांग तक काटनी पड़ी। बावल के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर रेवाड़ी पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gulf Countries Meeting: खाड़ी पर बढ़ते हमले: 12 देशों की बैठक में ईरान के खिलाफ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *