Rewari MC Voting:
रेवाड़ी नगर परिषद और नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे जिले में करीब 1100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जबकि मतदान प्रक्रिया को संचालित करने के लिए लगभग 500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
रेवाड़ी परिषद में कुल 99 मतदान केंद्र
रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 27 बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें रेवाड़ी के 32 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, वहीं धारूहेड़ा के 11 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटा जा सके।
1 लाख 15 हजार मतदाता
आज रेवाड़ी में करीब 1 लाख 15 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि धारूहेड़ा में 24 हजार 457 मतदाता मतदान कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन करेंगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रेलवे कॉलोनी स्थित बारात घर के मतदान केंद्र पर सुबह 7:30 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। खास बात यह रही कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक नजर आई। केंद्र पर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा और सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई।
अन्य ख़बरें जानें-
Sanjeev Arora Remand: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गुरुग्राम कोर्ट में पेशी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



