Sanjeev Arora Remand:
पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को आज देर रात गुरुग्राम अदालत में पेश किया गया। करीब 4 घंटे से ज्यादा देर चली बहस के बाद अदालत ने 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। दरअसल ईडी ने अदालत से 10 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत में 7 दिन के डिमांड का ऑर्डर दिया है। 16 में को दोबारा से गुरुग्राम अदालत में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को पेश किया जाएगा।
मंत्री संजीव अरोड़ा के वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि ईडी ने जो भी इल्जाम लगाए हैं। वह सभी बे बुनियाद है दरअसल ईडी ने बिना जांच किए की पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर दिया है। 5 में को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और 9 में को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि ईडी ने कोई जांच भी नहीं की है। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि ईडी ने अदालत से 10 दिन का डिमांड मांगा था। लेकिन अदालत में फिलहाल 7 दिन का डिमांड दिया है। इसके बाद संजीव अरोड़ा को 16 मई को फिर से गुरुग्राम अदालत में पेश किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 10-May-2026
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



