न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली के बाद भले ही रिलायंस जिओ ने फ्री सर्विस को बंद करने के साथ ही कई प्लान्स में तब्दीली की हो। लेकिन एक बार फिर कंपनी ने प्लान्स को रिवाइज किया है। पहले कंपनी ने कहा था कि 309 रूपये वाले प्लान को बंद कर दिया गया है। लेकिन इसे एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। 309 रूपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों तक रखी गई है।
इसके अलावा कंपनी ने 499 रूपये का प्लान भी लॉन्च किया है, जिसकी वैलिडिटी 91 दिनों की रहेगी। इसमें हर दिन 1 जीबी डाटा लिमिट रखी गई है। वहीं कंपनी ने 459 रूपये का प्लान भी लॉन्च किया था, जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। कंपनी के सभी प्लान में डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। सारे प्लान्स की जानकारी अभी माई जियो एप पर ही मिल रही है।
