शाहरूख के ‘फैन’ पर क्यों कोर्ट ने लगाया जुर्माना!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : महाराष्ट्र के औरंगाबाद की जिला उपभोक्ता फोरम ने शाहरूख खान के फैन आफरीन जैदी को 15 हजार रूपये मुआवजा देने का…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : महाराष्ट्र के औरंगाबाद की जिला उपभोक्ता फोरम ने शाहरूख खान के फैन आफरीन जैदी को 15 हजार रूपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। जुर्माना भरने का निर्देश यशराज फिल्मस को दिया गया है। आफरीन ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत किया था कि यशराज फिल्मस की मूवी ‘फैन’ के फाइनल कट में ‘जबरा फैन’ गाने को शामिल नहीं किया गया था। इस गाने के बिना ही थियेटर के लिए फिल्म को रिलीज कर दिया गया।

दरअसल, औरंगाबाद उपभोक्ता फोरम में आफरीन ने मामला दर्ज कराकर शिकायत दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यशराज फिल्मस को आदेश दिया कि आफरीन जैदी को 15 हजार रूपये का जुर्माना देने का आदेश दिया गया। 10 हजार रूपये मानसिक जबकि 5000 रूपये शिकायत करने के एवज में देने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि यह मामला साल 2016 में दायर किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *