Air India Plane Crash: एयर इंडिया हादसे में रिलायंस परिवार ने जताया दुख, मुकेश अंबानी ने दिया मदद का आश्वासन

Air India Plane Crash: अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर एयर इंडिया का बोइंग विमान टेकऑफ करते वक्त क्रैश हो…

Air India Plane Crash: अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर एयर इंडिया का बोइंग विमान टेकऑफ करते वक्त क्रैश हो गया. इसमें सवार 242 पैसेंजर्स में से 241 की मौत हो गई. एयर इंडिया विमान हादसे पर रिलायंस परिवार ने दुख जताया. उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग की पेशकश की.(Air India Plane crash news in hindi)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अंबानी ने एक बयान में कहा कि वह और उनकी पत्नी नीता “अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से बेहद दुखी और व्यथित हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. दुख की इस घड़ी में, रिलायंस राहत प्रयासों में अपना पूरा समर्थन देता है. हम हर संभव तरीके से सहायता करने के लिए तैयार हैं. ” अंबानी ने कहा, “हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित सभी लोगों को इस अकल्पनीय क्षति से उबरने की शक्ति मिले. ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *