Chandigarh News: नाबालिग की गुमशुदगी; परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh News: चंडीगढ़ से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है. रिशु नामक युवक बिना किसी को बताए घर…

Chandigarh News: चंडीगढ़ से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है. रिशु नामक युवक बिना किसी को बताए घर से भाग गया. लापता युवक के परिवार वालो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनका बेटा रिशु बिना किसी को बताए घर से भाग गया है. तथा उसने अपने बेटे को हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया उनका बेटा दिनांक 01.06.2025 को प्रातः लगभग 07:32 बजे से लापता है.

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है. नाबालिग की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही सर्विलांस की मदद से भी उसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लापता युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

नाम -रिशु मलिक
कद 5 फुट 2 इंच
रंग गोरा
उम्र 15 वर्ष
पहनावा – टी शर्ट और जींस

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *