Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप; आंधी-तूफान और बारिश की संभावना,रेड अलर्ट जारी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब इस समय भयंकर गर्मी की चपेट में है. आज फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का रेड…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब इस समय भयंकर गर्मी की चपेट में है. आज फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों तक मौसम गर्म और शुष्क रहेगा. हालांकि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.(Punjab-Haryana Weather Update)

पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है. बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.(Punjab Weather Update)

आंधी और बारिश की संभावना
14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के साथ ही लू चलने की संभावना है.18 जून तक विभिन्न इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद बारिश की भी संभावना है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में लू का कहर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, सिरसा समेत 10 जिलों के लिए अगले दो दिन तक रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है. आवश्यक हो तो सिर को ढकें, पानी साथ रखें और धूप से बचाव करें.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *