Gurdaspur MC Re-polling:
गुरदासपुर, दीना नगर और कादियान में नगर परिषद के चुनाव 13 जून को हुए थे, लेकिन दीना नगर के वार्ड नंबर छह के बूथ नंबर नौ पर गिनती के दौरान EVM मशीन में खराबी आने की वजह से यहां चुनाव टाल दिए गए थे। अब इस पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग होगी। यह सीट जीतना आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों के लिए अहम है क्योंकि दीना नगर में कुल 15 वार्ड हैं।
कांग्रेस ने दीना नगर में सात सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने छह सीटें जीती हैं, एक सीट BJP के पास है। कांग्रेस को नगर परिषद बनाने के लिए एक और सीट की ज़रूरत है। अगर आम आदमी पार्टी यह सीट जीत जाती है, तो उसके पास भी सात सीटें हो जाएंगी। तब नगर परिषद पर कब्ज़ा करने के लिए दोनों पार्टियों को BJP उम्मीदवार की ज़रूरत होगी। अब आज शाम यह तय होगा कि दीना नगर में किसकी नगर परिषद बनेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Heroin Seizure: 30 किलो हेरोइन बरामदगी का मामला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



