Imran Khan Supporters Protest:
पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक आज आंदोलन कर रहे है. इसमें राजनीतिक दल-पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता-कार्यकर्ता और इमरान समर्थकों ने रावलपिंडी में मेगा प्रोटेस्ट यानी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी. मंगलवार को पार्टी ने इमरान खान की बहनों और समर्थक जेल के बाहर धरने प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन सरकार ने इसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और 700 से अधिक जवानों को जेल के बाहर तैनात किया गया है. रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है.
इमरान खान की नहीं कोई खबर-
इमरान खान की पहली पत्नी ने एक ट्वीट करके इमरान खान को लगभग एक महीने से सेना के द्वारा अज्ञातवास में रखने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा बरती जा रही खामोशी के मुद्दे को उठाया है. इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि इमरान खान से उनके बेटों को मिलने नहीं दिया जा रहा है. फोन पर बात तक नहीं कराई जा रही है, जबकि कोर्ट ने परमिशन दी हुई है. इमरान खान की कोई खबर न मिलने से उनके समर्थक और परिवार परेशान हैं. परिवार का कहना है कि, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और सेना कुछ तो छिपा रही है. पिता के जिंदा होने या न होने, घायल होने या सुरक्षित होने का पता न चलना मेंटल टॉर्चर जैसा लगने लगा है.
धारा 144 के बाबजुद जुटे हजारों लोग-
हालात की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पूरे रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है. जिसके तहत सार्वजनिक सभाओं पर रोक है, लेकिन इसके बाद भी इमरान के परिवार और पार्टी पीटीआई के हजारों लोग जेल के बाहर इक्कठा हो गए. इस प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं और युवा अधिक थे. वंही दूसरी तरफ पाक सरकार खैबर पखतुन प्रांत में भी राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि सरकार और सेना, अफगानिस्तान से चल रहे सीमा विवाद को एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. इन सब का बहाना बनाकर सरकार खैबर पखतुन में प्रशासन की विफलता दिखाकर वहां राष्ट्रपति शासन लगा सकती है.



