Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह के गाने को लेकर विवाद के चलते ‘टटीरी’ गाना यूट्यूब से हटा, गिरफ़्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दे रही दबिश

Badshah’s Song Controversy: रैपर बादशाह के नए गाने को लेकर विवाद के चलते इस गाने ‘टटीरी’ यूट्यूब से हटा दिया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस…

Pb & Hr High Court To Singer Badshah: सिंगर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा- फिलहाल गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं 

Badshah’s Song Controversy:

रैपर बादशाह के नए गाने को लेकर विवाद के चलते इस गाने ‘टटीरी’ यूट्यूब से हटा दिया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस रैपर की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है. रैपर-सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ़ बादशाह को गिरफ़्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस दबिश दे रही हैं. बादशाह को पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस भी जारी हो गया है. बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ पर एफ़आईआर दर्ज हुई है. हरियाणा महिला आयोग ने भी उनको समन भेजा है.

हरियाणा पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, बादशाह के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो गई है. अभियुक्त के ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित गाना हटवाया, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से भी वीडियो हटवाने की कार्रवाई जारी है. आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी सख़्त क़ानूनी कार्रवाई होगी.

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा है, बादशाह ने इस गाने में शर्मसार करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है. इस आपत्तिजनक भाषा को वापस लेना चाहिए और माफ़ी माँगी जानी चाहिए.”

अन्य ख़बरें जानें-

Faridabad Dead Bodies: फरीदाबाद में बिहार के दो लोगों की कार में शव मिलने से सनसनी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *