Faridabad Dead Bodies: फरीदाबाद में बिहार के दो लोगों की कार में शव मिलने से सनसनी, जानिए कैसे हुई इनकी मौत? 

Faridabad Dead Bodies: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी इलाके में एक कार में 2 लोगों के शव मिलने से इलाके में…

Faridabad Dead Bodies: फरीदाबाद में बिहार के दो लोगों की कार में शव मिलने से सनसनी, जानिए कैसे हुई इनकी मौत? 

Faridabad Dead Bodies:

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी इलाके में एक कार में 2 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि नवीन नगर इलाके में अगवानपुर को जाने वाले रोड पर खड़ी एक कार में 2 व्यक्तियों के शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खोलकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों मृतक मूल रूपसे बिहार के छपरा के रहने वाले है। मृतकों में बड़ा भाई कुंदन कुमार (44) और छोटा भाई रंजन कुमार (38) था। मृतक कुंदन कुमार फौज से रिटायर था जबकि छोटा भाई एक पैर से अपाहिज था। दोनों रोशनगर इलाके में पिछले काफी समय से रह रहे थे।

पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि दोनों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक कार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे से ही कार वहां पर खड़ी हुई थी। पुलिस के जब शाम को जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो खुलासा

पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार काफी समय से उसी स्थान पर खड़ी हुई थी, जिससे शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे से कार वहीं पर खड़ी हुई थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur: पंजाब सरकार का गुरदासपुर को तोहफ़ा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *