मुंबई ,1 सितंबर
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपना तलाक कन्फर्म कर दिया है। शादी के सिर्फ पांच महीने के बाद ही दोनों ने तलाक की पुष्टि कर दी।दोनों ने सोमवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अलग होने की पुष्टि की।दोनों की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी।
आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
दोनों ने अपने बयान में लिखा कि आपसी सहमति और सम्मान के साख अलग होने का फैंसला लिया। दोनों ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले पर यही उनका एकमात्र बयान है और वे अपने रिश्ते को लेकर आगे किसी तरह की अटकलें या अनुमान नहीं चाहते।
जुलाई से चल रही थीं रिश्ते में खटास की खबरें
बादशाह और ईशा के रिश्ते में अनबन की खबरें जुलाई महीने में शूरू हुई थी।इसी दौरान ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, “हर तूफान एक सबक है, हर दुआ एक उम्मीद है।”इसी पोस्ट के बाद यूजर्स ने दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
बादशाह और ईशा रिखी ने अपना शादी को काफी निजी रखा था।कपल की शादी की खबरें मार्च 2026 में सामना आई थी। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में थे।बाद में ईशा ने जून में इंस्टाग्राम के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी।





