मुंबई , 1 सितंबर
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि वह कईं दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी हालात मे कोई सुधार नहीं हो रहा था। गंभीर वायरल संक्रमण, डिहाइड्रेशन और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) की शिकायत के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया है।
कई दिनों से चल रही थी तबीयत खराब
अन्ना हजारे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुथ समय से खांसी, कमजोरी और तेज बुखार से वें संक्रमित चल रहे थे। बीमारी के कारण वें कमजोर भी हो गए थे। उनका रालेगण सिद्धि में स्थानीय इलाज चल रहा था , लेकिन सावास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उनको आईसीयू में रखा गया है, उनकी स्थिति की डॉक्टरों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
2011 के आंदोलन से देशभर में मिली पहचान
अन्ना हजारे देश के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली। वर्ष 2011 में उन्होंने मजबूत लोकपाल कानून की मांग को लेकर आंदोलन और अनशन किया था।
अन्य खबरें जानें –



