BPO की सीनियर महिला अधिकारी से Shaadi.com के जरिए की दोस्ती, फिर की दरिंदगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक बीपीओ की सीनियर महिला अधिकारी के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक बीपीओ की सीनियर महिला अधिकारी के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी और मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक हाई प्रोफाइल बीपीओ में सीनियर के पद पर कार्यरत है। शादी डॉट कॉम पर गौरव मिश्रा नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। गौरव ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

वहीं, पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *