VIDEO: रूस के राष्ट्रपति बोले- हम भारत के साथ व्यापार संबंध आगे बढ़ाना चाहते हैं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच व्लादिवोस्तोक में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच व्लादिवोस्तोक में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, पूर्वी आर्थिक मंच के लिए आपका निमंत्रण मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह दोनों देशों के बीच समर्थन को एक नया आयाम देने का ऐतिहासिक अवसर है।
वीडियो देखें..

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हम दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में रूस के सहयोग से न्यूक्लियर प्लांट बन रहे हैं, कुछ समय पहले ही में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पर आए और इस दौरान समझौतों को लेकर बातचीत हुई। आगे कहा कि, रूसी राष्ट्रपति के साथ उनका एक खास तालमेल है। साथ ही, वह प्रौद्योगिकी हस्तांतरण चाहते हैं ताकि दोनों देश अन्य देशों को सस्ती दरों पर निर्यात करने के लिए सैन्य उपकरण बना सकें।

pm

वहीं, पुतिन ने कहा कि आज दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा में समझौते हुए हैं। हम भारत की कंपनियों का रूस में स्वागत करना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच हथियारों को लेकर काफी अच्छे संबंध हैं। हम भारत में मिसाइल सिस्टम और रायफल बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *