ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नए ट्रैफिक नियमों के चलते कल ही गुरुग्राम में एक स्कूटी चालक का 23 हजार का चालान कटा था, आज फतेहाबाद पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे फोड़ने वाले आशिकों की खाट खड़ी की। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी 3 बाइकों के 16-16 हजार रुपये के चालान काटे।
ट्रैफिक इंचार्ज हेतराम ने बताया कि तीनों युवक अपने बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर बदलकर तेज आवाज में पटाखे बजा रहे थे। जिसके बाद उनके 16-16 हजार के चालान काटे गए हैं। इसके साथ ही मोटरसाइकिल के कागजात जब्त कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अब जब ये युवक चालान भरने के बाद मोटरसाइकिल पर ओरिजिनल साइलेंसर लगाकर ट्रैफिक पुलिस को दिखाएंगे, तभी इनके कागजात वापस दिए जाएंगे। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि नए नियमों के बाद से जनता में डर है, ओपर स्पीड के भी कम मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने की मुहिम भी लगातार जारी रहेगी।


