सेवा, सुरक्षा, सहयोग पर उठा सवाल, पुलिस कर्मी ने कैंसर पीड़िता को बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस पर एक बार फिर से दाग लगा है। देश की राजधानी दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस पर एक बार फिर से दाग लगा है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद मे एक पुलिस कर्मी ने केवल एक कैंसर पीड़ित महिला से रेप किया, बल्कि महिला को उसके घर जाकर जान से मारने की धमकी भी दी। अब कैंसर से पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है, लेकिन अभी आरोपी पुलिस कर्मी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।RAPEपीड़ित पक्ष ने आरोपी का हाथ में पेचकस लेकर महिलाओं को धमकाने का वीडियो भी बनाया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद के पल्ला इलाके में पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र पिछले 3 साल से अपना पुलसिया रौब दिखाकर बंदूक की नोक पर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़ित महिला के कैंसर का मरीज होने के बाद भी आरोपी पुलिस कर्मी को उस पर रहम नहीं आया और वो लगातार रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता के अनुसार अपने काम के लिए उसने पुलिस कर्मी से कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे।RAPE IN FARIDABADइसके बाद आरोपी का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया और उसने इसका नाजायज फायदा उठाते हुए पिस्तौल की नोक पर महिला के साथ रेप करना शुरू कर दिया। डीसीपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्जकर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल देखना होगा कि रेप के दूसरे केसों में आसानी से आरोपी तक पहुंचने वाली पुलिस अपने ही विभाग के कर्मचारी को आखिर कब तक गिरफ्तार कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *